दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2433 की 4 अगस्त यानी आज पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने इस मामले में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2433 ने प्रस्थान के 3 मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी। इसके कारण फ्लाइट के कप्तान ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना देते हुए अनुमति मांगी। फिर उड़ान के तुरंत बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
सभी परिचालन सामान्य
बताया जा रहा है कि, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं। इमरजेंसी लैंडिंग सुनकर यात्रियों में थोड़ी बेचैनी बढ़ गई थी। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सब सामान्य हो गया।181 यात्री थे सवार
बताया गया कि इस फ्लाइट में कुल 181 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, जो टेक्निकल प्रॉब्लम था वह सॉल्व हो गया है। हालांकि यह फ्लाइट दिल्ली नहीं जाएगी। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए लखनऊ से एक फ्लाइट बुलाई जा रही है। उसी फ्लाइट से सभी यात्रियों को दिल्ली भेजा जाएगा। इसमें कुछ घंटो का समय लगेगा।Read More: Nuh Violence: नूंह में अवैध झुग्गियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सुरक्षा बल के आगे ठंडा पड़ा विरोध
Comments (0)