हरियाणा में INDI गठबंधन टूट गया है। आपको बता दें कि, प्रदेश में इसी साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि, आम आदमी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। वो कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेंगे।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आगे कहा है कि, हम ( आप पार्टी ) लोकसभा चुनाव में भी सीटें जीते हैं। आधा हरियाणा पंजाबी भाषा में बात करता है। अब हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।