विश्व विख्यात कवि कुमार विश्वास मथुरा में हैं। इस दौरान कवि कुमार विश्वास रमण रेती की मिट्टी पर लोटने लगे। इसके बाद कुमार का मोबाइल गिर गया। वहीं मौजूद साथियों ने फोन उठाकर दिया तो विश्वास ने कहा, जाने दो उससे (भगवान कृष्ण) से सीधा संपर्क है। आपको बता दें कि, मान्यता है कि, रमण रेती यमुना किनारे की वही जगह है, जहां बाल काल में भगवान कृष्ण रेती पर लेटते थे।
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की बढ़ती जा रही है। आज यानी की सोमवार को रात 12 बजे कान्हा जन्म लेंगे। बांके बिहारी के अलावा मथुरा के 5 हजार से ज्यादा मंदिरों में कन्हैया जन्म लेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए सरकार ने 350 बसें चलाई हैं।