दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और आतिशी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आतिशी खुद इस बात को स्वीकार रही हैं कि, वो कठपुतली और मुखौटे की तरह बैठेंगी। निर्णय अरविंद केजरीवाल लेंगे, तो महिला सशक्तिकरण कहां रह गया ? बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि, आतिशी ने अपने बयान में अपनी मजबूरी दिखा दी है, उनके हाथ बंधे हुए हैं। केजरीवाल के इस्तीफे के साथ ही दिल्ली सरकार भंग होनी चाहिए थी।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, आतिशी मार्लेना के माता-पिता आतंकवादी अफजल गुरु के समर्थन में कई बार बोले हैं। जिस शराब घोटाले में दिल्ली को लूटा गया है, ये कहते हैं घोटाला नहीं किया है।