कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरों से सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता चिंतित हैं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इस संबंध में कहा है कि, विपक्षी दलों की मिली-भगत हमारी कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश है। उन्होंने खासकर, भाजपा और जेडीएस पर ऐसी प्लानिंग करने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने आगे कहा कि, बीजेपी और जेडीएस नेता समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी बेंगलुरु या नई दिल्ली में बैठक नहीं हो सकी तो अब उन्होंने सिंगापुर के लिए टिकट बुक कर लिया है। डिप्टी सीएम ने जेडीएस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि, हमारे दुश्मन दोस्त बन गये हैं।
कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरों से सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता चिंतित हैं।