केरल के वायनाड जिले में भीषण बारिश के चलते आज सुबह लैंडस्लाइड हुई है। इसमें 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने इस दर्दनाक हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 2 बच्चे शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। बता दें, लोगों की मदद के लिए एयरफोर्स ने तमिलनाडु से दो हेलिकॉप्टर रवाना किए हैं। बताया जा रहा है कि एक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह करीब दो बजे जबकि दूसरा सुबह करीब 4:10 बजे हुआ।
केरल के वायनाड जिले में भीषण बारिश के चलते आज सुबह लैंडस्लाइड हुई है। इसमें 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों के साथ 43 लोगों की मौत होने की जानकारी दी है।
Comments (0)