कोलकाता रेप मर्डर केस में ममता सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच पीड़िता के पिता ने भी ममता सरकार पर नाराजगी जताई है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दरिंदगी के बाद जिंदगी की जंग हारने वाली ट्रेनी डॉक्टर की कहानी हर किसी की जुबां पर है। पीड़िता के पिता का कहना है कि ममता सरकार ने जिस तरह मामले से डील किया, उससे वो बेहद दुखी हैं। अब ममता बनर्जी इस मुद्दे को दबाने के लिए दुर्गा पूजा का सहारा ले रही हैं। पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें लगता है कि इस साल कोलकाता में कोई दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा। अगर कोई मनाता भी है, तो वो खुशी-खुशी यह त्योहार नहीं मनाएंगे। बंगाल के सभी लोग और पूरा देश मेरी बेटी को अपनी बेटी मान चुका है। वहीं पीड़िता की मां ने भी ममता बनर्जी की आलोचना की है।
कोलकाता रेप मर्डर केस में ममता सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच पीड़िता के पिता ने भी ममता सरकार पर नाराजगी जताई है।
Comments (0)