आज यानी 23 जुलाई मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट 2024-25 को पेश कर रही हैं। मोदी सरकार 3.0 का ये पहला बजट पेश किया जा रहा है। जबकि, एक अंतरिम बजट 2024 भी रहा है। चुनावी वर्ष में अंतरिम बजट को वोटिंग से पहले पेश किया जाता है। इस बार पूर्ण बजट भी सीतारमण पेश कर रही हैं। इस तरह से निर्मला सीतारमण की ओर से रिकॉर्ड बनाते हुए 7वीं बार बजट पेश किया जा रहा है। सीतारमण 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट है। वित्त मंत्री ने मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था। आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार ने कहा है कि वित्त वर्ष 2024-25 में देश की जीडीपी 6.5-7 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है।
आज यानी 23 जुलाई मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट 2024-25 को पेश कर रही हैं। मोदी सरकार 3.0 का ये पहला बजट पेश किया जा रहा है। जबकि, एक अंतरिम बजट 2024 भी रहा है।
Comments (0)