ED रेड को लेकर किए गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दावे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी वायनाड से रात में अफवाह फैलाते हैं। झूठ का नैरेटिव एवं झूठ की खेती करते हैं। राहुल गांधी हतोत्साहित हैं, इसलिए यह झूठी अफवाह फैलाई है। इससे बड़ा झूठा विपक्ष का नेता आज तक नहीं बना है। बीजेपी नेता सिंह ने अपना हमला तोज करते हुए कहा कि, राहुल गांधी अपनी जाति बताने के डर से ऐसे बयान दे रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी वायनाड से रात में अफवाह फैलाते हैं। झूठ का नैरेटिव एवं झूठ की खेती करते हैं।