देश की सर्वोच्च अदालत कथित दिल्ली शराब घोटाले में भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामले में अलग-अलग दर्ज मुकदमों के आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी। शीर्ष कोर्ट में दो जजों की पीठ आज फैसला सुनाएगी। पीठ में जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन शामिल है। पीठ 16 महीने से अधिक समय से जेल में बंद पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। याचिकाकर्ता ने सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज दोनों मामलों में टॉप कोर्ट के समक्ष जमानत की गुहार लगाई है।
देश की सर्वोच्च अदालत कथित दिल्ली शराब घोटाले में भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामले में अलग-अलग दर्ज मुकदमों के आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी।