बिहार विधानसभा में राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने RJD की महिला विधायक रेखा देवी पर विवादित टिप्पणी की थी, इस पर महिला विधायक ने कहा कि, वो ( नीतीश कुमार ) हम सबके सीएम हैं, मगर महिला से बात करने का तरीका होता है, लेकिन सीएम तो तरीका ही भूल गए हैं कि, महिला से किस प्रकार से बात की जाती हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार के इस बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर नजर आ रहा हैं।
RJD की महिला विधायक रेखा देवी ने कहा - सीएम नीतीश कुमार तो तरीका ही भूल गए हैं कि, महिला से किस प्रकार से बात की जाती हैं।