कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED रेड दावे के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीति आरम्भ हो गई है। जहां इंडी गठबंधन के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं तो वहीं सत्तापक्ष के नेता कांग्रेस सांसद पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आज राहुल के दावे पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ED वाले दावे पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा कि, ED अगर छापा मारेगी, जो जैसा पाप करेगा उसे उसकी सज़ा भुगतनी होगी।