महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद ‘मुख्यमंत्री पद’ का फैसला अभी तक नहीं हो सका है। जिसके बाद महा विकास अघाड़ी गठबंधन को महायुति गठबंधन पर निशाना साधने का मौका मिला गया है। महा विकास अघाड़ी के नेता लगातार महायुति पर सीएम के नाम के ऐलान में हो रही देरी पर बयानबाजी कर रहे हैं। अब कांग्रेस नेता भाई जगताप ने इस मुद्दे को क्षेत्रीय अस्मिता से जोड़ने की कोशिश की है।
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा था कि, महाराष्ट्र से संबंधी सभी चीजें दिल्ली में तय की जाएंगी। एकनाथ शिंदे और अजित पवार को अपने मुद्दों के लिए बार-बार दिल्ली जाना होगा। उन्हें अमित शाह और प्रधानमंत्री की सुननी होगी।
Comments (0)