आप विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया है। अरविंद केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे एलजी को इस्तीफा देंगे। साथ ही दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने के लिए आतिशी का नाम देंगे। आतिशी दिल्ली की नई सीएम बनेगी।
दिल्ली सीएम के ऐलान से जुड़े बड़े अपडेट्स
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी के विधायकों की मीटिंग में इसका ऐलान किया गया। दरअसल विधायकों ने प्रस्ताव पारित करके मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार अरविंद केजरीवाल को दिया था। इसके बाद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना के नाम का ऐलान किया।
आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक शुरू हो गई है। संगठन महामंत्री संदीप पाठक विधायकों को संबोधित कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक मनीष सिसोदिया अतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में हैं।
संडे को अरविंद केजरीवाल ने किया था इस्तीफे का ऐलान
दिल्ली शराब घोटाला यानी आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं। तिहाड़ से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देंगे और दिल्ली में जल्दी चुनाव कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा था कि वह कुछ दिनों में ‘आप’ विधायकों की एक बैठक बुलाएंगे और पार्टी का एक नेता मुख्यमंत्री का पदभार संभालेगा।