उत्तरप्रदेश को सूर्य मित्र जगमग करेंगे इसके लिए 25 लाख सोलर रूफ टॉप लगाए जाएंगे इसी को देखते हुए हर घर सोलर पैनल लगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ पूरा करने में योगी सरकार मिशन मोड में जुट गई है. पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत युवाओं को सूर्य मित्र के रूप में प्रशिक्षित करने का काम हो रहा है. उत्तर प्रदेश में भी 30 हजार युवाओं को सूर्य मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाना है. अब तक 3 हजार युवाओं को सूर्य मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है. बता दें कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्किल्ड मैन पॉवर तैयार करने के लिए राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के तहत सूर्य मित्रों को तैयार करने की योजना है जिससे सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कुशल कारीगरों का सृजन हो सके।
उत्तरप्रदेश को सूर्य मित्र जगमग करेंगे इसके लिए 25 लाख सोलर रूफ टॉप लगाए जाएंगे इसी को देखते हुए हर घर सोलर पैनल लगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ पूरा करने में योगी सरकार मिशन मोड में जुट गई है.