राजस्थान कांग्रेस नेता शांति धारीवाल एक बार फिर अपने बयान से सुर्खियों में आ गए हैं । धारीवाल के 'राजस्थान मर्दों का प्रदेश' बयान को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, मैं तो आज भी कहता हूं कि, राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आगे पत्रकारों से कहा कि, इसमें क्या है... यहां बड़े-बड़े सूरमा पैदा हुए हैं। मर्दों का प्रदेश नहीं कहूं तो क्या कहूं। बीजेपी के नेता मुझसे क्या कहलवाना चाहते हैं।
राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा अलग विषय है। पिछले 8 महीने में राज्य की जनता ने देख लिया कि, भारतीय जनता पार्टी के शासन में महिलाओं की कितनी सुरक्षा है।