नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी को दीपावली तक गड्ढा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को सुबह-सुबह क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया। आतिशी ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के साथ दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। दिल्ली में PWD की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में आज सुबह 6 बजे से दिल्ली सरकार का पूरा कैबिनेट ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़कों का निरीक्षण कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा कि एनएसआईसी ओखला, मोदी मिल फ्लाईओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद, मथुरा रोड, आश्रम चौक और उसके अंडरपास की सड़कें खस्ताहाल पाई गईं। उन्होंने लिखा कि इन सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया और कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है कि दीपावली तक दिल्ली के लोगों को गड्ढा मुक्त सड़कें मिलें।''
राष्ट्रीय राजधानी को दीपावली तक गड्ढा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को सुबह-सुबह क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया।
Comments (0)