बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की धरती से बड़ा ऐलान कर दिया है। शाह ने कहा है कि, अगर हरियाणा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनती है तो पीएम किसान की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दिया जाएगा। इसी तरह आयुष्मान भारत स्कीम को लेकर कहा गया है कि, बीमा को 5 लाख से बढ़ातर 10 लाख किया जाएगा।
हरियाणा के अंबाले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, आप एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं, जो किसानों को अभी 6 हजार रुपये मिल रहे हैं, उसे बढ़ाकर 10 हजार कर देंगे।