यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों के हमले खत्म लगातार जारी हैं। यहां हर दिन आदमखोर भेड़िये लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी बीच बीते मंगलवार रात को भेड़िये ने एक सोती हुई बच्ची को अपना निशाना बनाया और उस पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आदमखोर भेड़िया बच्ची को अपने साथ ले जा ही रहा था कि, अचानक शोर मचाने पर घरवालों ने बच्ची को भेड़िये के चंगूल से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं एक ही रात में बहराइच के दो अलग-अलग गांव में बच्चियों पर आदमखोर भेड़िये ने देर रात हमला किया।
आदमखोर भेड़िये के हमले से एक बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।