हरियाणा की 90 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के लिए बीजेपी और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ताल ठोक रही हैं। वहीं हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने पार्टी चिह्न की तुलना थप्पड़ से की है।
विनेश फोगाट का मुकाबला जुलाना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी, जेजेपी के अमरजीत ढांडा, आईएनएलडी के सुरेंद्र लाठर और आम आदमी पार्टी के कविता दलाल से है।