यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज यानी की रविवार (8 सितंबर) को अंबेडकरनगर के दौरे पर रहे। यहां सीएम ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबे के सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए नजर आए हैं। सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, सत्ता विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हर कोई जानता है कि, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश कैसा था और यहां क्या होता था। साल 2017 से पहले यहां हर जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व में माफिया समानांतर सरकार चलाते थे।