भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उत्तराखंड दौरे के अंतिम दूसरे दिन हरिद्वार में साधु व संतों से भेंट की। उन्होंने प्राचीन माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद, रोड शो के माध्यम से आम जनता से पार्टी के लिए मतदान की अपील की। उन्होंने इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी में त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित किया।
नड्डा ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में जिला, मंडल व शक्ति केंद्र व बूथों से करीब 14 हजार से अधिक कार्यकर्ताओ को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 1951-52 में कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं रहेंगे। तब ये लोग हमारा उपहास उड़ाते थे, लेकिन अगस्त 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को धाराशायी कर दिखा दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ही एक मात्र वैचारिक आधारित पार्टी है, बाकी कोई भी राजनीतिक पार्टियां वैचारिक नहीं है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीते 10 वर्षों में देश ने आध्यात्मिक जगत और सांसारिक जगत में बदलाव का दौर देखा है। आज से 10 साल पहले हम सभी कहीं न कहीं हीन भावना से ग्रसित हो रहे थे। हमारा नेतृत्व दिशा नहीं दे रहा था। उन्होंने कहा कि ये ऐसा दौर था, जब भारत की आध्यात्मिक शक्ति क्षीण हो रही थी, जिस कारण से भारत पिछड़ रहा था। उन्होंने कहा कि मोदी जी हर पल देश के नाम, समाज के नाम, देश के पुनर्जागरण के नाम पर काम कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग धर्म का प्रयोग चुनावी समय में करते हैं। वो कभी मंदिर नहीं जाते हैं, लेकिन चुनाव के समय मंदिरों के दर्शन करते हैं, जनेऊ पहनकर दिखाते हैं कि मैं भी जनेऊ पहनता हूं। ये लोग धर्म का उपयोग करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता देने का काम मोदी जी ने किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उत्तराखंड दौरे के अंतिम दूसरे दिन हरिद्वार में साधु व संतों से भेंट की।
Comments (0)