चंबा, चुराह के विधायक हंसराज पर केस दर्ज करवाने वाली युवती ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ तीसा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने पिता के साथ तीसा थाना में पहुंच कर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ शिकायत दी है। युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि नरेंद्र कुमार, यशवंत खन्ना, दिलदार अली, शरीफ मोहम्मद, याकूब, जमात अली, लेखराज, वीर सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से उसे बदनाम किया जा रहा है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने भ्रामक जानकारी फैलाई है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। चुराह के विधायक हंसराज पर केस दर्ज कराने वाली युवती की ओर से यह मामला दर्ज कराया गया है।
Comments (0)