भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 11 नए सदस्यों के निर्विरोध चुनाव के बाद राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है। बता दें कि राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, लेकिन आठ मौजूदा रिक्तियों, जिनमें से चार जम्मू-कश्मीर से और चार नामांकित हैं, के साथ सदन की वर्तमान ताकत 237 है। इस तरह से बहुमत का आंकड़ा 119 हो गया है। एनडीए ने सफलतापूर्वक इस आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए के पास अब कुल 121 सीटें हैं। वहीं अब राज्यसभा में एनडीए के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद प्रमुख कानून पारित करने में सरकार को आसानी होगी। इसके अलावा कांग्रेस के एक सदस्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
राज्यसभा भारत की संसद का ऊपरी सदन है। इसके लिए आज 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए। वहीं इसके साथ ही राज्यसभा में भी एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है।