सु्पीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार के द्वारा जारी उन निर्देशों पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी थी, जिनमें कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित भोजनालयों को अपने मालिकों, कर्मचारियों के नाम और अन्य विवरण प्रदर्शित करने के लिए कहा गया था। वहीं अब इस मामले पर अध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद पर मोरारी बापू ने कहा कि, लोग इतने भाव से बाबा महादेव का अभिषेक करने के लिए कितनी श्रद्धा से 'बम भोले-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए जा रहे होते हैं। हर चीज को देश में राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए, बल्कि श्रद्धा को आगे बढ़ाना चाहिए।