यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह का केस वही वकील लड़ रहे हैं, जिन्होंने निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। वकील राजीव मोहन साल 2012 में इस मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से सरकारी वकील के तौर पर पेश हुए थे और उन्होंने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की थी। मंगलवार को उन्होंने बृज भूषण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनका पक्ष रखा। कोर्ट ने बृज भूषण को इस मामले में 2 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है और अब 20 जुलाई यानी कि कल कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा।
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह का केस वही वकील लड़ रहे हैं, जिन्होंने निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी।