राहुल गांधी के अमेरिका में जाकर दिए गए बयान पर देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। बीजेपी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चौतरफा घेर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर लताड़ा है। सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर हैं। इनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखण्डता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करके देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है।
यूपी के सीएम योगी ने कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि, राहुल गांधी द्वारा देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है। उन्हें इसके लिए देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए।