बीजेपी ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पूर्व लोकसभा सदस्य हरीश द्विवेदी को असम के लिए पार्टी का प्रभारी बनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान में भी नये अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।