उत्तरप्रदेश में इन दिनों सियासी पारा बढ़ गया है। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच तनाव की खबरें निरंतर सुर्खियों में बनी हुई है। इसी अंदरूनी कलह के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानसून ऑफर का ऐलान किया था। जिसको लेकर प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जवाब सामने आया है।
गुरूवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक महोबा जिले के धवर्रा गांव समृद्ध किसान समृद्ध बुंदेलखंड कार्यक्रम में पहुंचे थे, जोकि गणेश मिश्र सेवा न्यास संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था।