झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज यानी की शुक्रवार (30 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता लेंगे। आपको बता दें कि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा इन दोनों को भाजपा की सदस्यता दिलायेंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज यानी की शुक्रवार (30 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे।