तमिलनाडु बसपा प्रदेशाध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग मर्डर मामले में पुलिस ने मोस्ट वॉन्टेड हिस्ट्रीशीटर सीजिंग राजा को एनकाउंटर में मार गिराया। मिली जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कडप्पा में रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अपने साथ उसे लेकर शहर आ रही थी। इसी दौरान सीजिंग राजा ने पुलिस पर हमला कर नीलंकरई के पास भागने की कोशिश की। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया। आपको बता दें पुलिस पहले ही आर्मस्ट्रांग मर्डर मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक पुलिस ने इस मामले में 27 संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी की है। आरोपियों में सीजिंग राजा भी शामिल था। जिसके बीते दिन पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।
आर्मस्ट्रांग युवाओं के बीच थे लोकप्रिय
सिटी में सात दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है। पुलिस ने गैंगस्टर अप्पू को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इसी केस में एक गैंगस्टर थिरुवेंगदम को 13 जुलाई को मार गिराया था। के. आर्मस्ट्रांग पेशे से एक एड़वोकेट और अंबेडकरवादी नेता थे, जो दलितों के हित के लिए काम करते थे। बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ- साथ वे उत्तरी चेन्नई में काफी लोकप्रिय थे। आर्मस्ट्रांग युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। क्योंकि वे पढ़ाई पूरी करने और नौकरियों के कई मामलों में उनकी मदद करते थे।आपको बता दें 52 वर्षीय बीएसपी नेता आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को चेन्नई में उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज में 4 हमलावर फूड डिलीवरी एजेंट की पोशाक पहने नजर आए थे।
Comments (0)