समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला हैं। सपा नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा को 9 साल जनता ने मौका दिया बीते नौ साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। हालात यह है कि, आज प्रधानमंत्री जी लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं।
भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है
शिवपाल यादव ने आगे कहा कि, भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। बीजेपी ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। किसानों की आय नहीं बढ़ी। लूट हत्या बलात्कार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा सरकार में इस देश में अपराध नंबर 1 पर हो गया है। देश की जनता अब बीजेपी सरकार से निजात पाना चाहती हैं।
भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं
सपा के सीनियर नेता शिवपाल यादव ने कहा कि, भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। ये लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे? भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। भाजपा की सरकार ने महंगाई बहुत बढ़ा दी। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें सब महंगी हैं। इस सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है।
इंडिया गठबंधन में बहुत से अनुभवी नेता हैं
वहीं आगे पत्रकार के इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल का जवाब देते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि, इंडिया गठबंधन में बहुत से अनुभवी नेता हैं। सभी ने अपने-अपने राज्यों में अच्छे और बड़े विकासकार्य किये हैं। गठबंधन के लिए पीएम पद कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि, हमारे पास कई चेहरे हैं। कई च्वाइस हैं। जबकि भाजपा के पास तो सिर्फ एक चेहरा है। बीजेपी के पास कोई च्वाइस नहीं है।
Comments (0)