जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को सैन्य बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। जबकि, दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मुठभेड़ में सैन्य बलों और आतंकियों ने एक दूसरे पर जमकर गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
दो जवानों गंभीर रूप से चोटिल हो गए
इस हमले की पुष्टि व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर पोस्ट कर दी। जिसके मुताबिक, किश्तवाड़ के चाटरू इलाके में सैन्य बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस ऑपरेशन में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुन गोलियां बरसाई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पलटवार में आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि अन्य दो जवानों गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं।
आतंकियों के अस्थायी ठिकाने को तबाह किया
फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के समीवर्ती जिले पुंछ में सैन्य बलों और आतंकियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई थी। यहां पर भी सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। इस मुठभेड़ की जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर सैन्य बलों ने अभियान चलाया है। पुंछ में गुरुवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद सेना ने आतंकियों के अस्थायी ठिकाने को तबाह किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने यहां पर राइफल, बारुद समेत कुछ अन्य हथियार को जब्त भी किया। आधिकारियों का कहना है कि इलाके में आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
Comments (0)