भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास पर राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है। आप नेता संजय सिंह ने विनेश फोगाट के मामले को लेकर इशारों ही इशारों में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
विनेश के साथ हुई साजिशों को देश नहीं भूलेगा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, देश की तानाशाह सरकार को समर्पित पंक्तियां...एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है तुम ने देखा नहीं आंखों का समुंदर होना। विनेश फोगाट के साथ हुई साजिशों को देश नहीं भूलेगा।
ओलंपिक का बहिष्कार करें - संजय सिंह
आपको बता दें कि, इससे पहले भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओवरवेट की वजह से अयोग्य घोषित करने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई थी। संजय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि, ये विनेश का नहीं देश का अपमान है, विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है। उन्होंने आगे कहा था कि, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करें।
Comments (0)