मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने एक आज एक आदेश जारी करके गाय को राज्यमाता घोषित किया है। आदेश में लिखा गया है कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति, वैदिक काल से महत्व है। देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए उपयुक्त है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति,पंचगव्य उपचार पद्धति, इस तरह गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राज्यमाता घोषित किया जा रहा है।
देश के एक राज्य ने आज गायों को लेकर बड़ा फैसला किया है। इस राज्य ने गाय को राज्यमाता घोषित कर दिया है और इसके वास्ते सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।
Comments (0)