TRAI ने हाल ही में सिम कार्ड्स के उपयोग के संबंध में कुछ नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य फर्जी या अनाधिकृत सिम कार्ड्स के उपयोग को रोकना और टेलीकॉम सेक्टर में सुरक्षा को बढ़ाना है।
वेरिफिकेशन अनिवार्य
सिम कार्ड लेने के लिए ग्राहकों को अपनी पहचान और पते का सही वेरिफिकेशन करना होगा। अगर कोई गलत दस्तावेज जमा करता है, तो सिम कार्ड ब्लॉक हो सकता है।सिम कार्ड की सीमा
एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम कितने सिम कार्ड्स हो सकते हैं, इसे लेकर भी नए नियम आ सकते हैं। अगर किसी के पास तय सीमा से ज्यादा सिम कार्ड हैं, तो उन्हें ब्लॉक किया जा सकता है। TRAI के नए नियम के तहत, अगर किसी सिम कार्ड से रोजाना 50 से ज्यादा कॉल या एसएमएस किए जाते हैं, तो उस सिम कार्ड की जांच की जाएगी। अगर आप भी बहुत ज्यादा एसएमएस भेजते हैं, तो इस नियम का असर आप पर भी पड़ सकता है।