NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलेगा। पटेल ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि, पद (मुख्यमंत्री का) खाली नहीं है, ऐसे में क्या बात करना। उन्होंने कहा कि, अजित पवार लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता हैं। वह कई साल से हमारी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। जो लोग काम करते हैं उन्हें आज, कल या परसों अवसर जरूर मिलता है। अजित दादा को भी ये अवसर मिलेगा, अगर आज नहीं तो कल या भविष्य में। हम उसी दिशा में काम करेंगे।
NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलेगा।