मिजोरम के सीएम ज़ोरमथांगा ने कल यानी की मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, उनकी पार्टी एमएनएफ ने अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होने पर विचार नहीं किया है।
NDA से संबंध तोड़ना राजनीतिक जरूरत पर निर्भर करता है
आपको बता दें कि, सीएम ज़ोरमथांगा की पार्टी एमएनएफ केंद्र में NDA का हिस्सा है और क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) की सदस्य है। पड़ोसी राज्य मणिपुर में हिंसा को लेकर आइजोल में प्रदर्शन से इतर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ज़ोरमथांगा ने कहा कि, NDA से संबंध तोड़ना राजनीतिक जरूरत पर निर्भर करता है।
वह 'NDA से नहीं डरते' हैं
सीएम ज़ोरमथांगा ने आगे यह भी कहा है कि, अब तक पार्टी ने इस मुद्दे पर कोई विचार नहीं किया है। यह राजनीतिक आवश्यकता पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि, एमएनएफ का राजग के साथ गठबंधन मुद्दों पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जब राजग की नीति अल्पसंख्यकों और बड़ी आबादी के हित के खिलाफ होगी, तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। ज़ोरमथांगा ने सोमवार को कहा था कि वह 'NDA से नहीं डरते' हैं।
Comments (0)