श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने बड़ा बयान दिया हैं। चंपत राय ने अनुमान जताया है कि, अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने मंदिर के परिसर में जारी निर्माण कार्यों से जीएसटी के तौर पर सरकारी खजाने में लगभग 400 करोड़ रुपये जमा होंगे। हालांकि, इस कर वसूली का वास्तविक आंकड़ा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सरकार ही बता सकेगी।
चंपत राय ने बताया कि, 70 एकड़ पर विकसित हो रहे राम मंदिर परिसर में कुल 18 मंदिर बनने हैं जिनमें महर्षि वाल्मीकि, शबरी और तुलसीदास के मंदिर भी शामिल हैं।