अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड के बजाए अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ये बात कही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी वाड्रा चाहें तो वाराणसी से लड़ सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जान लगा देगा। अजय राय को एक दिन पहले ही यानी गुरुवार को यूपी कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया गया था। बाद में अजय राय ने अपने बयान में संशोधन करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ताओं की मांग है।
कांग्रेस की पारंपरिक सीट
अमेठी गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है। इस सीट से संजय गांधी, पूर्व पीएम राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। राहुल गांधी भी अमेठी लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। लेकिन साल 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था। राहुल गांधी फिलहाल केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। फिलहाल योगी शासन की लोकप्रियता के दौर में अमेठी सीट राहुल गांधी के लिए कितनी मुफीद रहेगी, ये बता मुश्किल है।कांग्रेस का यूपी पर फोकस
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर अहम फैसला लिया है। गुरुवार को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को हटाकर अजय राय को कमान सौंपी है। अजय राय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बीजेपी से की थी। इसके बाद वे लंबे समय तक सपा में भी रहे। उन्हें संगठन के मामले में भी मजबूत माना जाता है। कांग्रेस इसी क्षेत्र में कमजोर है और इसे दुरुस्त करने की कोशिश में जुटी है।Read More: चुनावी साल में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, अब इस नेता ने की घर वापसी
Comments (0)