CM योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य करार दी गईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की हौसला अफजाई करते हुए आज यानी की बुधवार को कहा है कि, पूरा देश उनके साथ खड़ा है और वह जल्द ही पहले से ज्यादा मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट‘एक्स’ पर लिखा है कि, विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। निराश मत होइए