सावन के पहले दिन 22 जुलाई से देश के कई हिस्सों में कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में इसे लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के एक आदेश के बाद विवाद छिड़ गया है। राज्य सरकार ने कांवड़ मार्ग पर होटल और ढाबों के मालिकों के नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने उत्तर प्रदेश प्रशासन के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है इसलिए योगी सरकार का फैसला सही है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल एवं ढाबा मालिकों को नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है जिसका कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने समर्थन किया है।