भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, सीएम अशोक गहलोत की सरकार के तहत राजस्थान भारत की "बलात्कार की राजधानी" बन गया है और उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। दलित समुदाय से आने वाली बीजेपी सांसद रंजीता कोली ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, राज्य महिलाओं के सम्मान की परंपरा के लिए जाना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया, मगर इसे ''रेप कैपिटल'' बनाकर रख दिया गया है।
राजस्थान बलात्कार की राजधानी बन गया है
वहीं, भारतीय जनता पार्टी की एक अन्य महिला सांसद दीया कुमारी ने भी एक लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के हालिया मामले का हवाला देते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना की। आपको बता दें कि, 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का जला हुआ शव भीलवाड़ा में कोयला भट्टी से बरामद किया गया था। इसको लेकर दीया कुमारी ने कहा कि, राजस्थान बलात्कार की राजधानी बन गया है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
आज राजस्थान में महिलाएं घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं
एक संवाददाता सम्मेलन में दोनों सांसदों ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न और हत्या के कई हालिया मामलों का हवाला देकर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। दिया कुमारी ने कहा कि, "आज राजस्थान में महिलाएं घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं।" कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि, श्रीमती वाद्रा छुट्टियों पर राज्य में आती हैं, लेकिन वे कभी भी पीड़ित महिलाओं के परिवारों से नहीं मिलीं।
Comments (0)