देश में इन दिनों सावन का महीना चल रहा है और अलग-अलग राज्यों में बहुत ही तीव्र बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने विभिन्न राज्यों में भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून की वजह से देश के पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी राज्यों तक में सभी नदी-नाले उफान पर हैं। जिससे कई राज्यों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जान-माल के नुकसान से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा हुआ है। इसी क्रम में हम देश में आज मौसम का क्या हाल रहेगा इसके बारे में जानकारी देंगे।
कुछ ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में गुरुवार (27 जुलाई) को मध्यम बारिश के लिए आईएमडी ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच से छह दिनों में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। बारिश और बादल की वजह से मौसम सुहाना रहेगा और तापमान में भी कमी देखी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मध्यम से भारी बारिश की वजह से पहले ही बादल फटने की वजह से कई जिलों में बाढ़ का दंश झेल चुके हिमाचल प्रदेश की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही हैं। जिन 9 जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है उन जिलों में सोलन, मंडी और शिमला जैसे आर्थिक और पर्यटन महत्व के जिले भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ समेत पूरे राज्यर में बारिश हो रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और ठाणे जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। रत्नागिरी जिले में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है।
Read More: कर्नाटक के डिप्टी सीएम DK Shivakumar बोले - विधायक स्थिति को समझे , इस साल विकास के लिए निधि उपलब्ध नहीं करा सकते
Comments (0)