केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के एक हिंदू धर्म पर दिए विवादित बयान पर कहा कि, उदयनिधि को अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। उन्हें ( उदयनिधि ) बोलने से पहले यह सोचना चाहिए कि, वह क्या और किसके लिए बोल रहे हैं। निर्मला ने आगे यह भी कहा कि, वह राजनीति में हैं और उनकी यह जिम्मेदारी है कि वह सोच-समझकर बोलें।
उदयनिधि स्टालिन ने इस महीने की शुरुआत में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तमिलनाडु को कथित तौर पर धनराशि न दिए जाने के बारे में कहा था कि, हम किसी के पिता का पैसा नहीं मांग रहे हैं।