यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी की सोमवार को आगरा के दौरे है। यहां प्रदेश के मुखिया योगी ने दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी को बधाई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, औरंगजेब दुष्ट प्रवृत्ति का चालबाज था, जसवंत सिंह को धोखा देकर उनकी हत्या की थी,दुर्गादास राठौर भारत मां के सपूत दुर्गादास की लड़ाई राष्ट्र के लिए थी।