अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तैयारियां जारी हैं। इस अवसर पर देश की तमाम हस्तियां राम नगरी में होंगी और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन के दिनों को याद किया है। सीएम योगी ने कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश के संदर्भ में बड़ी बात कही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अब अयोध्या में कोई पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा रोकने का साहस नहीं करेगा।