बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से जब RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, स्वाभाविक बात है, यह 2023 है, 2024 में विदाई है उनकी।
2024 में पीएम मोदी की विदाई तय है
वहीं प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित अपने एक पोस्ट में जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने इस दौरान यह भी कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भ्रष्टाचार पर बोलते समय आप, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और अपने सहयोगी दलों के नेताओं के ऊपर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने पीएम पर प्रहार करते हुए कहा कि, अपनी पार्टी के परिवारवाद पर आप क्यों चुप्पी साध लेते हैं? वैसे, 2024 में विदाई है आपकी।
अगली बार हम लोग आएंगे
इससे पहले RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव से पत्रकारों ने जब यह पूछा कि, अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या मोदी तिरंगा फहरा सकेंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ना, नहीं फहरा पाएंगे। लालू यादव ने कहा कि, यह उनका आखिरी था। जब पत्रकारों ने यह पूछा कि, आगे क्या होने वाला है, तो लालू प्रसाद ने अगले लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी महागठबंधन ‘इंडिया' के सत्ता में आने की ओर की ओर इशारा करते हुए कहा, "अगली बार हम लो आएंगे।