यूपी के अयोध्या में 12 साल की नाबिलग के साथ गैंगरेप पर अब राजनीति गरमा गई हैं। वहीं इस मामले में समाजवादजी पार्टी के नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद से भारतीय जनता पार्टी सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर है। अब इस मामले में एक पोस्टर लगाकर समाजवादी पार्टी के मुखिया पर निशाना साधा गया है। राज्य की राजधानी लखनऊ में लगे एक पोस्टर में स्वर्गीय पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के एक पुराने बयान ‘लड़के हैं, गलती हो जाती है’ को आधार बनाते हुए सपा प्रमुख पर निशाना साधा गया है।
अयोध्या गैंगरेप कांड में मुख्य आरोपी मोईद खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसके बेकरी पर बुलडोजर एक्शन भी हो चुका है।