बेंगलुरू: कर्नाटक के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को सप्ताह में अब चार दिन अंडे मिलेंगे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ साझेदारी में एक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए शनिवार को इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को सप्ताह में छह दिन निःशुल्क पूरक पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी।
कर्नाटक के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को सप्ताह में अब चार दिन अंडे मिलेंगे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ साझेदारी में एक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए शनिवार को इसकी घोषणा की।